नमस्कार आज हम इस आर्टिकल में ctet पास करने के फायदे, ctet करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, ctet पास करने के बाद कौनसी नौकरी कर सकते हैं और कितनी सैलरी मिलती है, आदि से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विस्तार से जानेंगे
चलिए अब सीधे टॉपिक पर आते हैं और CTET Kya Hai, CTET की फुल फॉर्म क्या है और CTET पास करने के फायदे क्या हैं? ये सब चरणबद्ध रूप से अच्छे से जानते हैं
CTET Kya Hai?
CTET की फुल फॉर्म Central Teacher Eligibility Test (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) है जो CBSE के द्वारा आयोजित करवाया जाता है। सीबीएसई एक वर्ष में दो बार (जुलाई और दिसंबर में) ctet का पेपर करवाती हैं
CTET पास करने के बाद सीधे ही सरकारी नौकरी नहीं मिलती है, बल्कि यह एक पात्रता परीक्षा है जिसे पास करने के बाद आप केंद्रीय सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं जैसे KVS में ,आर्मी स्कूलों में, सेन्ट्रल सीबीएसई स्कूलों में PRT और TGT के पदों पर आवेदन कर सकते है।
इसके अलावा अन्य परीक्षाओ में बैठने के लिए भी इस सर्टिफिकेट का उपयोग करते हैं जो निम्न प्रकार से हैं
- DSSSB
- NVS
- HTET
- SUPER TET
CTET पास करने के फायदे?
CTET पास करने के फायदे निम्न प्रकार से हैं
- CTET पास करने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और सेंट्रल सीबीएसई स्कूलों में शिक्षक के लिए PRT और TGT जैसे पदों पर आवेदन कर सकते हैं
- ctet पास करने के बाद यदि आप किसी प्राइवेट स्कूल में टीचर के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको उनके बजाय ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है जो ctet पास किये बिना ही अप्लाई करते हैं
- यदि आप एक बार ctet पास कर लेते हैं तो फिर इसकी मान्यता जीवन भर रहती है यानी जब तक आपकी उम्र टीचर बनने के eligible होती है
यानी Ctet पेपर पास करने के बाद आप सीधे ही कोई सरकारी नौकरी तो नहीं लगते हैं लेकिन केंद्रीय सरकार के अंतर्गत आने KVS जैसे संस्थानों में सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरने के योग्य हो जाते हैं। साथ ही आपको प्राइवेट संस्थानों में भी ज्यादा प्रथमिकता और सैलरी दी जाती है
CTET से सम्बंधित पूछे जाने वाले सभी प्रश्नो के उत्तर आज आपको बहुत ही आसान भासा में बताएंगे इसलिए ctet से जुड़ी सारी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को ध्यान से लगातार पढ़ते रहें
1. CTET EXAM कितने लेवल में होता है?
ctet एग्जाम को दो लेवल में करवाया जाता हैं
- Level 1st
- Level 2nd
जो आवेदक 1st class से 5th class तक पढ़ाना चाहते हैं वो CTET Level 1st का एग्जाम देते हैं और जो आवेदक 6th क्लास से 8th class तक पढ़ाना चाहते हैं वो 2nd level का एग्जाम देते हैं
चलो अब हम इन level की योग्यताओ के बारे में जानते हैं
2. Ctet level 1st Exam के लिए क्या क्या योग्ताएं होनी चाहिए?
CTET Level 1st का exam देने के लिए निम्न योग्यताएं होनी चाहिए
- विकल्प (1) – 12th क्लास में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए और साथ में डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) में 2 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
- विकल्प (2) – 12th क्लास में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए। और साथ ही ग्रेजुएशन में 2 वर्ष की एजुकेशन होनी चाहिए यानी स्नातक करते हुए द्वितीय वर्ष में आप यह exam दे सकते हैं
- विकल्प (3) – 12th क्लास में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए और साथ मे 4 वर्ष का बैचलर ऑफ एलिमेंटरी एजुकेशन (B.El.Ed) कोर्स पूरा होना चाहिए
3. Ctet level 2nd Exam के लिए क्या क्या योग्ताएं होनी चाहिए?
Level 2 में निम्न योग्ताएं होनी चाहिए
- विकल्प (1) – graduction में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए और साथ में B.Ed. होनी चाहिए
- विकल्प (2) – graduction में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए। और साथ में 2 वर्ष का एलिमेंटरी एजुकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए
- विकल्प (3) – 12th में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए और 4 वर्ष का एलिमेंटरी एजुकेशन कोर्स होना जरूरी है
4. CTET के लिए आयु सीमा क्या है?
ctet exam के लिए योग्यताओ के बारे में आपको अच्छे से पता चल गया होगा तो चलिए अब हम age लिमिट की बात करते हैं
CTET करने के लिए कितनी age होनी चाहिए?
Ctet के लिए कम से कम 18 वर्ष आयु होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा यानी अधिकतम आयु निर्धारित नहीं की गई है
CTET का पेपर कितनी बार दे सकते हैं?
इस बात पर केद्रीय सरकार ने कोई पाबंदी नही लगा रखी है कि आप कितनी भी बार ctet का एग्जाम दे सकते हैं और अगर आप ctet में पास भी जाते हैं तो ज्यादा नम्बर बढ़ाने के लिए ctet का एग्जाम दुबारा से भी दे सकते हैं
5. CTET के लिए एग्जाम पैटर्न क्या है?
आइये अब हम ctet leval 1st & 2nd दोनों के एग्जाम पैटर्न के बारे में बात करते हैं
ctet leval 1st का एग्जाम पैटर्न निम्न प्रकार से है
Level 1st एग्जाम पैटर्न :-
Sr. No | Subject | MCQ | Marks |
1. | Child development & Pedagogy | 30 | 30 |
2. | Hindi(1st language) | 30 | 30 |
3. | English( 2nd language) | 30 | 30 |
4. | EVS (Environmental studies) | 30 | 30 |
5. | Mathematics | 30 | 30 |
Level 2nd एग्जाम पैटर्न :-
Sr. No | Subject | MCQ | Marks |
1. | Child development & Pedagogy | 30 | 30 |
2. | Hindi(1st language) | 30 | 30 |
3. | English( 2nd language) | 30 | 30 |
4. | Mathematics & Science | 60 | 60 |
5. | Social Science | 60 | 60 |
अब आपको ctet के दोनो level के एग्जाम पैटर्न के बारे में अच्छे से पता चल गया होगा
इसमे सारे ऑब्जेक्टिव टाइप यानी मल्टी चॉइस क्वेश्चन (MCQ) जिसमे प्रत्येक क्वेश्चन 1 – 1 marks का होता है
Note:- Level 2nd में जिन अभ्यर्थियों ने B.sc. कर रखी हो वो अपना सब्जेक्ट मैथ साइंस चूज़ कर सकते हैं और दूसरे social science चूज़ करते हैं और अगर आप मे दोनो paper देने की योग्यताएं हैं तो आप दोनों पेपर भी दे सकते हैं
6. CTET की ऑनलाइन तैयारी कैसे करें?
Ctet एग्जाम की ऑनलाइन तैयारी के लिए आपको निम्न बातो का ध्यान रखना चाहिए
- सिलेबस के अनुसार पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाए और सभी विषयों को पर्याप्त समय दे
- CTET की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए और पिछले 4 से 5 साल के पेपर डाउनलोड करे
- ctet में आये हुए पिछले सालो के क्वेश्चन ओर आंसर्स लिखे और बार बार रिवीजन करे ताकि ये आपको अच्छे से याद हो जाये
- अलग अलग विषय के लिए अलग अलग नोटबुक में खुद के हस्तनिर्मित नोट्स बनाए क्योंकि खुद से समझकर बनाए गए नोट्स जल्दी और अच्छे से समझ आ जाते हैं जिससे रिवीजन में भी आसानी होती है
- अपने वीक पॉइंट यानी जिस विषय में आपकी पकड़ ढ़ीली है उसमें थोड़ा ज्यादा फोकस करे ताकि उसमें भी आपकी पकड़ मजबूत हो जाए
CTET के लिए आपको अरिहंत प्रकासन तथा ल्युसेन्ट की किताबो की सहायता से तैयारी करनी चाहिए और जो आपका मुख्य सब्जेक्ट होता हैं जैसे कि साइंस, मैथ्स या फिर सोशल स्टडीज उसके लिए NCERT की बुक्स पढनी चाहिए
7. CTET में कितने नंबर से पास होते हैं?
- अगर आप general कैटेगरी में आते हैं तो आपको 60% marks की जरूरत होती हैं यानी 150 में से 90 मार्क्स लेने होते हैं
- अगर आप sc/st या OBC केटेगरी में आते हैं तो आपको 55% marks की जरूरत होती हैं
- SC/ST वालो को 150 में से 82 marks लेने होते हैं और OBC वालो को 150 में से 85 marks लेने होते हैं
Ctet में कोई नेगेटिव मार्किंग नही होती, अगर आप किसी क्वेश्चन को गलत भी कर देते हैं तो कोई मार्क्स नही कटता है या यह कह सकते हैं कि कोई नेगटिव चेकिंग नही होती है
8. CTET में सैलरी कितनी मिलती है?
CTET टीचर का मूल वेतनमान संरचना 9300 – 34800 रुपये है जो प्रतिमाह 30,000 से 50,000 तक जा सकता है साथ ही परिवहन भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, वेतन वृद्धि (वर्ष में एक बार) और अन्य भत्ते भी मिलते हैं
9. FAQ’s
CTET कैसे करे, CTET kya hai, CTET पास करने के फायदे क्या हैं? आदि के बारे में ctet से संबंधित पूछे जाने वाले प्रमुख सवाल और उनके जवाब निम्न प्रकार से हैं
Q.1 क्या CTET पास करने के लिए कोचिंग करनी चाहिए?
नहीं, अगर आप रेगुलर टाइम टेबल बना कर पढ़ रहे हैं तो ctet exam को आप बिना कोचिंग के भी आसानी से क्रैक कर देंगे
Q.2 ctet में कौन सा विषय सबसे ज्यादा आता है?
CTET में बाल विकास शिक्षा शास्त्र सबसे ज्यादा पूछा जाता है और यही सबसे ज्यादा नम्बर का भी आता है अतः इस पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए
Q.3 CTET की परीक्षा के दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
Ctet परीक्षा के दौरान पेपर हल करते समय टाइम के हिसाब से सभी विषयों को बांट लेना चाहिए ओर प्रत्येक पर उतना ही समय देना चाहिए समय बच जाने पर ही एक विषय का टाइम अन्य को दे अन्यथा बाकी का पेपर रह जाता है। साथ ही गोले भी साथ साथ भरते रहना चाहिए। जिससे ये पता चलते रहे कि कितने प्रश्न हो गए और कितने शेष हैं
Q.4 CTET की तैयारी के लिए कौन सी बुक पढ़नी चाहिए?
CTET Exam की तैयारी के लिए आपको अरिहंत प्रकासन तथा ल्युसेन्ट की बुक पढ़नी चाहिए और जो आपका मुख्य सब्जेक्ट होता हैं जैसे कि साइंस, मैथ्स या फिर सोशल स्टडीज उसके लिए NCERT की बुक्स पढनी चाहिए
Q.5 आपने ctet का एग्जाम कितनी बार में पास किया?
2 बार में 1st टाइम में लेवल 1 का और 2nd टाइम में लेवल 2 का।
Q.6 CTET करने में शुरू में कौन सी मुश्किलो का सामना करना पड़ता है?
इसमें सिलेबस क्या होगा, कौन से राइटर की बुक पढ़े और तैयारी कैसे करे, Ctet करने को लेकर आमतौर पर सभी अभ्यर्थियों को यही कंफ्यूजन होता है इसलिए ctet के बारे में आपको यह अच्छे से पता होना चाहिए कि एग्जाम में कौन कौन से subject आएंगे, सिलेबस क्या होगा और बेहतर तैयारी के लिए कौन सी बुक पढ़नी चाहिए। ये नही कि बस दुसरो की देखा देखी में फॉर्म भर दिया
Q.7 अगर आपके छोटे बहन -भाई ctet पास करने के बारे में पूछे तो आप उन्हें क्या सलाह देंगे?
मैं कहूंगी की ncert की बुक पढे। सिलेबस को अच्छी तरह से देखे और बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र पर अच्छे से ध्यान दे और विशेष टिप बिना टेंशन के सच्चे मन से पढ़ाई करे
ये भी पढ़े
12वीं के बाद IAS की तैयारी कैसे करे?
जानिए जॉब और बिजनेस में 20 बड़े अंतर?
10. निष्कर्ष
CTET एक शिक्षक पात्रता परीक्षा है जिसे पास करते ही आप सरकारी नौकरी नहीं लग जाते हैं बल्कि KVS और CBSE जैसे सरकारी संस्थानों में शिक्षक पड़ पर भर्ती के लिए परीक्षा देने योग्य हो जाते हैं और यदि आप प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक के तौर पर पढ़ाना चाहते हैं तो आपको अन्य अभ्यर्थियों के बजाय ज्यादा वरीयता दी जाती है
यदि आपको हमारा यह आर्टिकल CTET Kya hai और CTET पास करने के फायदे क्या हैं? अच्छा लगा तो अपने मित्रगणों के साथ शेयर कर कमेंट में अपने विचार जरूर बताएं

मेरा नाम मनदीप कुमार है
मुझे बिजनेस और शेयर बाजार का कई वर्षों का अनुभव है और पैसे से पैसे बनाना मैंने बहुत गहराई और मेहनत से सीखा है जिसे मैं इस ब्लॉग में आपके साथ साझा करता हूं अतः पैसे की समझ के लिए हमारे ब्लॉग से जरूर जुड़े
Meri age 48 years h kya ab ctet exam dene ka kuch fayeda mujhe mil sakta h
Apply krne k baad teacher me bharti k waqt exam questions k tayari kaese kre
Mein science faculty se honours kiya hai aur ctet social science se pass hoon.mein ne B.ed kiya hain M.ed bhi kiya hai.kya mein sarkari teacher mein apply kar sakti hoon.
thank you very much for fantastic and mind-blowing content
… Kya ctet ka exam pass karne ke baad sabhi state ke teacher ka mains dena hoga ya perticular state ka fir se tet pass karn hoga jaise uptet htet reet mptet etc …
Plz is question ka jawab dijiye …
Thanks a lot.
Gaurav ji, particular state ke liye alag se exam dena hota hai. CTET se aap sirf Delhi me bharti ho sakte hai
CTET se rajasthan exam de skte h
मनीषा जी,CTET का एग्जाम भारत का कोई भी व्यक्ति दे सकता है लेकिन एग्जाम दिल्ली में होता है
Mujhe ek bat smjh nhi Ara rha he ki knhi pr esa v bola ja rha he ki ctet pas krne ke bad 7 sal ke liye sarkari school me primary teacher ki nokri kr skte he or 7 sal hone me Samy ho to 6 sal exam dene me fir se usi school me ap 7 sal ke liye yogy man liye jayege mujhe yah bat btaiye ki kya ctet pass krne ke bad hm kisi private school me ja kr abedan kr skte he nokri ke liye vese hi kya hm sarkari school me ctet pass krne ke bad pdane yogy bn jate he
अनुराधा जी, ऐसा नहीं है सिर्फ CTET पास करने से सरकारी स्कूल में नौकरी नहीं मिलती बल्कि ctet पास करने से आपको सरकारी टीचर की भर्ती में आवेदन करने की योग्यता मितली है। और सरकारी टीचर बनने के लिए आपको फिर से जब भी टीचर की भर्ती एग्जाम होगा तो उसे पास करना होगा।